फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर टीहरा निवासियों ने अंधेरे में गुजारी रात

सुजानपुर टीहरा निवासियों ने अंधेरे में गुजारी रात

Sat, 03 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
सुजानुपर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में हल्की बारिश होने के बाद शुक्रवार को नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर-1, 9 और टीहरा में पूरी रात बिजली गुल रही। लोगों को पूरी रात बिना बिजली से गुजारनी पड़ी। बिजली बोर्ड की कोशिशों के बावजूद बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह बिजली बहाल हो पाई। बिजली उपमंडल सुजानपुर की टीहरा लाइन के तहत शुक्रवार शाम 7 बजे बिजली बंद हो गई। इससे वार्ड नंबर-1 और 9 के साथ टीहरा में भी बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, बिजली को बहाल करने के लिए बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन, बिजली के ठप होने के कारणों का पता नहीं चल सका। इसके बाद शनिवार सुबह बोर्ड की टीम दोबारा कार्य करने में लग गई। इस दौरान उन्होंने जहां से बिजली ठप हुई थी, उसका पता लगाया और उसे सही किया। शनिवार सुबह 9 बजे बिजली बहाल हो पाई। इस संबंध में बिजली उपमंडल सुजानपुर के एसडीओ हेमराज ठाकुर ने कहा कि तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली बंद रही। उन्होंने कहा कि कर्मचारी रात तक कार्य करते रहे लेकिन, अंधेरा होने के चलते तकनीकी खराबी को सही नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को सही कर बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed