फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कारगिल के जांबाजों को किया नमन, परिजन सम्मानित

कारगिल के जांबाजों को किया नमन, परिजन सम्मानित

Thu, 26 Jul 2018 10:54 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
कारगिल के जांबाजों को किया नमन, परिजन सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को बचत भवन में आयोजित समारोह में कारगिल के जांबाजों को नमन किया गया। जबकि शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने देश के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान, देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने की शपथ नागरिकों को दिलाई। डा. रिचा वर्मा ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा करने वाले शहीदों एवं सैनिकों के योगदान के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि कारगिल विजय ऑपरेशन के दौरान देशभर के 527 जवान शहीद हुए थे। इसमें हिमाचल के 54 रणबांकुरों में आठ हमीरपुर जिला के सैनिक भी वीरगति को प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक रमन मीणा ने भी कारगिल शहीदों को श्रद्धजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक बृज लाल धीमान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक रमन मीणा और सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक रमेश वर्मा ने कारगिल विजय ऑपरेशन के शहीद वीर चक्र विजेता हवलदार कश्मीर सिंह की पत्नी सवीना देवी, शहीद प्रवीण कुमार की पत्नी किरण कुमारी, शहीद हवलदार की पत्नी शकुंतला देवी, शहीद राकेश कुमार के भाई कर्मचंद, शहीद सुनील कुमार के भाई मेहर चंद, हवलदार स्वामी दास चंदेल के पुत्र मनीष चंदेल को सम्मानित किया। इसके साथ कारगिल युद्ध में सलौणी गांव के शहीद हुए हवलदार हेमराज के परिवार को भाजपा नेताओं ने सम्मानित किया। वहीं प्रदेश भाजपा सह-मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री ने टिहरा पंचायत में शहीद देशराज पठानिया के घर में उनके परिजनों को टिहरा पंचायत और अटल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सम्मानित किया। वहीं पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री ने कांगू रेस्ट हाउस में कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने टौणीदेवी में सम्मानित किए शहीदों के आश्रित
टौणीदेवी (हमीरपुर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीरवार को टौणीदेवी में आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सुजानपुर विस क्षेत्र से कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों राइफलमैन दिनेश कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, हवलदार राज कुमार और कश्मीर सिंह के परिजनों को पूर्व मुख्यमंत्री ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कुछ पूर्व सैनिक विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हुए। जिनका पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, कर्नल रमेश शर्मा, कैप्टन कालीदास, कैप्टन रणजीत सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल चंदेल, अंजना ठाकुर, अर्चना चौहान, जगन कटोच, विजय बहल, राजीव ठाकुर, पुन्नू राम, तिलक राज समेत कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed