{"_id":"5adb6fd34f1c1b54098b5c14","slug":"191524330451-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार छात्रों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार छात्रों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए जिला के हजारों छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा जिला के नौ परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। इन नौ केंद्रों में परीक्षा के लिए कुल 4365 छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किए गए। इन छात्रों में से करीब चार हजार ने यह परीक्षा दी है। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का संचालन उचित तरीके से हुआ है। परीक्षा केद्रों में बच्चे सुबह नौ बजे पहुंचना शुरू हो गए। इसके अलावा बच्चों के अभिभावक भी परीक्षा केंदों के बाहर नजर आए।
अभिभावकों के भी परीक्षा केंद्र के बाहर होने से दोपहर तक परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ बनी रही। परीक्षा का आयोजन सुबह साढ़े ग्यारह बजे से डेढ़ बजे तक किया गया। दो घंटे तक चली परीक्षा के दौरान बच्चों के अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर ही रहे। वहीं जिला मुख्यालय स्थित बाल स्कूल हमीरपुर में करीब साढ़े चार सौ छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी, हमीरपुर के प्रधानाचार्य जुधिष्ठर साहू ने कहा कि जिला में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए नौ परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। इनमें 4365 छात्रों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए। इनमें से करीब चार हजार छात्रों ने परीक्षा दी है। परीक्षा का संचालन सफलतापूर्ण हुआ है।