फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एसडीएम भोरंज ने की विवादित शराब ठेकों की जांच

एसडीएम भोरंज ने की विवादित शराब ठेकों की जांच

Tue, 27 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम भोरंज ने की विवादित शराब ठेकों की जांच
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल के तहत लगमन्वी और लुद्दर महादेव में खुल रहे शराब ठेकों के विरोध के चलते मंगलवार को एसडीएम भोरंज ने ठेके खुलने के स्थानों का निरीक्षण किया। इन शराब ठेकों के विरोध में पंचायतों की महिलाओं और प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं के साथ बातचीत भी की। जिप सदस्य पवन कुमार ने एसडीएम को लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया। एसडीएम ने ठेके के नजदीकी स्कूलों और धार्मिक स्थलों का भी निरीक्षण किया। लगमन्वी पंचायत प्रधान और अन्य महिलाओं ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में शराब ठेका नहीं चाहिए।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी विरोध के बावजूद पंचायत में ठेका खोला गया था। इस कारण पंचायत का माहौल खराब रहता है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार ठेका बंद नहीं हुआ तो महिलाएं उग्र प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर महिला मंडलों की प्रतिनिधियों में शकुंतला देवी, सुलोचना देवी, निशा कुमारी, बशंभरी देवी, पंचायत प्रधान लगमन्वी शकुंतला देवी, कश्मीरा देवी, मंजू, अनीता, कमलेश, सोमा, लीला, रीता देवी, सरीता, संतोष, ज्योति, केसरी, सत्या देवी, सरोज, ब्रह्मी देवी, सुमना, संदीप आदि महिलाओं ने शराब ठेका खोलने का विरोध किया। एसडीएम भोरंज विजय कुमार ने कहा कि लगमन्वी और लुद्दर महादेव दोनों ठेकों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर ग्रामीणें की बातों को भी सुना गया। रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए जिलाधीश को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed