फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कृषि विभाग जिला के किसानों के लिए बनाएगा कलस्टर

कृषि विभाग जिला के किसानों के लिए बनाएगा कलस्टर

Mon, 12 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में जैविक खेतीबाड़ी को बढ़ावा देने के लिए किसानों के लिए कलस्टर बनाए जाएंगे। कलस्टरों के माध्यम से किसानों को जैविक खेती से होने वाले फायदों के बारे में बताया जाएगा। किसानों को कलस्टरों से जोड़ उन्हें कृषि संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाएगी। कृषि विभाग जिला के ज्यादा कृषि करने वाले क्षेत्रों को इसके लिए चिन्हित करेगा। विभाग किसानों को कलस्टरों से जोड़ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए यह योजना चलाई है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। इन कलस्टरों से जुड़ने में किसानों को कोई लागत नहीं देनी पड़ेगी। विभाग जिलाभर में इसके लिए गांवों का सर्वे करेगा। विभाग ने इसके लिए कवायद तेज कर दी है। इसके माध्यम से किसानों को खेतों में उर्वरक खाद उपयोग न कर केंचुआ खाद उपयोग करने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि जिलाभर में किसानों के लिए कलस्टर बनाए जाएंगे। जिसके माध्यम से किसानों को जैविक खेती अपनाने के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए गांवों का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed