{"_id":"5c89433abdec22146d706a5d","slug":"181552499514-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन के वार्ड नं-6 और 7 में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन के वार्ड नं-6 और 7 में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर-6 और 7 के बाशिंदे पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। दोनों वार्डों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई नहीं हुई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से पेयजल सप्लाई को सुचारु रूप से करने की मांग उठाई है। वार्ड के लोगों में मुकेश, प्रवीण, विपन, लक्की, तिलक, प्रमोद आदि ने कहा कि दोनों वार्डों में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा। पानी की आपूर्ति न होने से हाहाकार मचा हुआ है। इतनी बारिशें होने के बाद पेयजल योजना में पानी की कमी नहीं होगी लेकिन, इसके बाद भी पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों ने विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग नादौन के सहायक अभियंता राजेश धीमान ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।