{"_id":"5c48acabbdec22737c290883","slug":"181548266667-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक स्किड होने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक स्किड होने से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
बाइक स्किड होने से सवार घायल
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भट्ठा के पास बाइक स्किड होने से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को संतोष कुमार राव पुत्र हरिंद्र राव निवासी बिहार हमीरपुर से नादौन जा रहा था कि भट्ठा के पास अचानक बाइक स्किड हो गई और वह सड़क पर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से नादौन अस्पताल लाया गया। संतोष की टांग की हड्डी टूट गई है। नादौन अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।