{"_id":"5c4366acbdec221239760e18","slug":"181547921068-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोबन पाणीये जो चली.. पर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोबन पाणीये जो चली.. पर लूटी वाहवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगू (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला मनसाई का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक रत्न चंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, लक्ष्मी नारायण गोशाला भड़ौली-भगौर के संस्थापक सुखदेव शास्त्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती बंदना से हुई। छात्र-छात्राओं ने गिद्दे, नाटी और फैशन शो के अलावा नशे के खिलाफ नाटक प्रस्तुत कर ख़ूब वाहवाही लूटी। कार्यकारी मुख्याध्यापक अनूप ठाकुर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि इसी पाठशाला की दो छात्राओं को इंस्पायर अवार्ड के लिये चयनित किया गया है। जबकि, एक छात्रा राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।
बच्चों ने धोबन पाणीये जो चली है..., नाटी सिरमौरे वालिये..., देश मेरा रंगीला.. आदि पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों और मेधावी छात्रों साक्षी, पलक, अनुराग, विशाल, हर्षित, शिवांश, अनुराधा, निक्की, अभिषेक, बवीता, संजीव, अनुराधा, दीक्षा, रिशा तथा आर्यन आदि को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान जोगिंद्र शर्मा, वार्ड सदस्य उर्मिला देवी, निर्मला देवी, एसएमसी अध्यक्ष कुसुम बाला, केसरी देवी, महिला मंडल अध्यक्ष संजीवना शर्मा, राकेश धीमान, अमर सिंह, सुभाष चंद, कृष्ण चंद, मोती राम शर्मा, विनोद शर्मा, अजय कुमार, रमना देवी, रिंको देवी, आशा देवी और पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।