{"_id":"5c40ab3bbdec22737361ad65","slug":"181547742011-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र और सुक्खू की लड़ाई से लटके रहे कई कार्य : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र और सुक्खू की लड़ाई से लटके रहे कई कार्य : अनुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की आपसी लड़ाई के कारण गत पांच वर्षों से मेडिकल कॉलेज सहित कई अहम प्रोजेक्ट लटके रहे। पूर्व कांग्रेस सरकार गत पांच वर्षों में इन योजनाओं के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र तक उपलब्ध नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होते ही क्षेत्र भर की लटकी हुई कई बड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया। जिनमें मुख्य रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं। वहीं महा गठबंधन के बारे सांसद ने कहा कि यह गठबंधन नहीं बल्कि अपना-अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सत्य और झूठ की लड़ाई है।
कांगड़ा, ज्वालामुखी, चामुंडा, चिंतपूर्णी, बगलामुखी आदि प्रसिद्ध मंदिरों को रेल लाइन से जोड़ने की मांग को भी केंद्र सरकार ने मान लिया है। वहीं हमीरपुर को रेल लाइन से जोड़ने के लिए 51 किलोमीटर तक सर्वेक्षण पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
कांगड़ा, ज्वालामुखी, चामुंडा, चिंतपूर्णी, बगलामुखी आदि प्रसिद्ध मंदिरों को रेल लाइन से जोड़ने की मांग को भी केंद्र सरकार ने मान लिया है। वहीं हमीरपुर को रेल लाइन से जोड़ने के लिए 51 किलोमीटर तक सर्वेक्षण पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन