फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नहीं थमा डेंगू का कहर, पांच नए मरीज आए

नहीं थमा डेंगू का कहर, पांच नए मरीज आए

Sat, 03 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में डेंगू का कहर जारी है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में डेंगू के पांच नए मरीज आए हैं। त्योहारी सीजन होने के चलते बाहरी प्रदेशों में नौकरी पेशा करने वाले लोग घरों को आ रहे हैं। जिले में डेंगू के पाए गए मामलों में सभी पीड़ित बाहरी प्रदेशों से घर आए हैं। बुखार होने पर अस्पताल में उपचार को आने के बाद चिकित्सकों ने जब इनके खून की जांच की तो पांच लोगों को डेंगू निकला है। इन पांच मरीजों में से दो अस्पताल में भर्ती हैं जबकि, तीन ने दाखिल होने की बजाय घर में ही दवाई लेना मुनासिब समझा। चिकित्सकों ने मरीजों को सावधानी बरतने और दवा समय पर लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष डेंगू के करीब 40 मरीज सामने आ चुके हैं। इन मरीजों में से अधिकतर मरीज बाहरी प्रदेशों से जिले में पहुंचे और उन्हें डेंगू की शिकायत निकली है। उक्त पांच मरीजों में भी तीन पुरुष और दो महिला मरीज शामिल हैं। यह सभी बाहरी प्रदेशों में नौकरी पेशा, व्यवसाय करते हैं या वहां रहते हैं। त्योहारी सीजन में छुट्टियां लेकर घर पहुंचे लोग जब बीमार हुए और अस्पताल को चेकअप के लिए आए तो उन्हें डेंगू की शिकायत निकली है। मेडिसन विशेषज्ञ डा. भावेश का कहना है कि अस्पताल में डेेंगू के मरीज लगातार आ रहे हैं। पांच नए मरीज आए हैं जिनका उपचार चल रहा है। दो मरीज भर्ती हैं और तीन को डिस्चार्ज किया जा चुका है। उन्होंने बीमार होने पर तुरंत जांच करवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed