फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कसौली गोलीकांड के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

कसौली गोलीकांड के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Wed, 02 May 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
कसौली गोलीकांड के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस
हमीरपुर। सोलन जिले के कसौली गोलीकांड में असिस्टेंट टाउन प्लानर की हत्या के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आह्वान पर गांधी चौक पर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस ने जयराम सरकार विरोधी नारेबाजी की। सुक्खू ने खुद अपने गृह जिले हमीरपुर में धरने की अगुवाई की और गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जिले के सभी ब्लॉक से कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं धरने में शामिल हुईं और गोलीकांड पर रोष जताया। सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार के सत्ता में आने के बाद तीन महीने के कार्यकाल में ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

आपराधिक तत्वों के हौसलें बुलंद हैं। असिस्टेंट टाउन प्लानर को हत्यारा गोली मारकर फरार हो गया व पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इससे शर्मनाक बात पुलिस विभाग व सरकार के लिए कोई नहीं हो सकती। अभी तक पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्त में नहीं ले पाई है। पुलिस को हत्यारे को पकड़ने के लिए इनाम तक घोषित करना पड़ा है। यह पुलिस की लचर कार्यप्रणाली की पोल खोलता है। सुक्खू ने कहा कि देश में जहां मोदी सरकार के सत्तासीन होने के बाद से अराजकता का माहौल है, वहीं भाजपा शासित राज्यों में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। सुक्खू ने मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्त में लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो व आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले ताकि इस तरह के आपराधिक तत्वों के मन में कानून का खौफ पैदा हो।
विज्ञापन

इस धरने में जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, एससी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुरेश कुमार, इंटक जिला अध्यक्ष राजीव राणा, अनिल वर्मा, प्रदेश सचिव अतुल कड़ोहता, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, जिला सेवा दल मुख्य संगठक मदन लाल, कैप्टन प्रेम चंद, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, विवेक कटोच, रीना देवी, निशा कटोच, चारु जैन, राजेश ठाकुर, बलविंद्र बबलू, नीलम ठाकुर, बलवंत चौधरी, मोती जोशी, डिंपल कटोच, सौरभ कटोच कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed