{"_id":"5ad4d7064f1c1b84098b4e86","slug":"181523898118-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के भरेड़ी दौरे विरोध करेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के भरेड़ी दौरे विरोध करेंगे लोग
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंरज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बाशिंदों ने जिला परिषद सदस्य धमरोल अंकुश सैणी की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के भरेड़ी दौरे के दौरान उनका विरोध करने का निर्णय लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री 17 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में पुस्तक वितरण समारोह में शामिल होंगे। लोगों में आक्रोश है कि जब धूमल मुख्यमंत्री रहे तो अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। भरेड़ी में आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय था, लेकिन धूमल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उसे अवाहदेवी शिफ्ट कर दिया गया।
भरेड़ी में सिर्फ शिकायत रजिस्टर छोड़ रखा है। जिसका भी अता-पता आम जनता को नहीं होता है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय भी किराये के कमरे में चल रहा है। जो पानी की बहुत बड़ी योजना भोरंज के लोगों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दी है, उस पर वर्तमान आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा बार-बार छेड़छाड़ पर भी धूमल ने आज तक कोई टिप्पणी नहीं की है। जिप सदस्य अंकुश सैणी ने कहा कि धूमल के कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, आईपीएच, लोक निर्माण विभाग के तहत कोई विकास नहीं हुआ है। इस कारण उनका भरेड़ी में विरोध किया जाएगा।