फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सौ दिन की सरकार में महज घोषणाएं, धरातल पर कुछ भी नहीं

सौ दिन की सरकार में महज घोषणाएं, धरातल पर कुछ भी नहीं

Sun, 08 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सौ दिन में महज घोषणाएं, धरातल पर कुछ नहीं
विज्ञापन

हमीरपुर के लिए महिला पुलिस थाना और आईपीएच के लिए हुई थी बजट की घोषणा
जयराम सरकार ने घोषणाओं को नहीं किया पूरा, पूर्व सरकार के समय के कार्य भी ठप
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सौ दिन के कार्यकाल में अभी तक हमीरपुर के लिए कोरी घोषणाएं ही हुई हैं। यह घोषणाएं अभी तक धरातल पर शुरू नहीं हो पाई हैं। नई सरकार ने बजट सत्र में जिला हमीरपुर के लिए महिला पुलिस थाना और आईपीएच की लंबे समय से ठप पड़ी परियोजनाओं के लिए करीब 56 करोड़ रुपये की घोषणा की है। लेकिन, अभी तक न तो हमीरपुर में महिला पुलिस थाना खुला है और न ही आईपीएच की पुरानी स्कीमों का कार्य शुरू हो पाया है।
जन स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग में उपमंडल नादौन के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिंचाई योजना जिसे मध्यम सिंचाई योजना का नाम दिया गया था, का कार्य बीते 2 सालों से बंद पड़ा है। इसी तरह हमीरपुर कस्बा के लिए स्वीकृत 64 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का कार्य भी अभी तक अधर में ही लटका हुआ है। जिला मुख्यालय में बनाए गए पानी के एक दर्जन टैंक खराब होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। वहीं भोरंज अस्पताल भवन के निर्माण को एक करोड़ और बस अड्डे को तीस लाख रुपये स्वीकृत करने के बाद भी इनका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जयराम सरकार के बनने के बाद जो भी घोषणाएं जिला के लिए हुई हैं उनका धरातल पर कोई असर दिखना शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स..
पूर्व सरकार की योजनाएं भी ठंडे बस्ते में
पूर्व कांग्रेस सरकार ने हमीरपुर जिला के अंतर्गत लंबलू के लिए उप तहसील और पेयजल स्कीम गसोता, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अतिरिक्त भवन, विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत सब हेल्थ सेंटर चबूतरा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की घोषणा की थी। इसी तरह पूर्व धूमल सरकार में हमीरपुर के लिए स्वीकृत अत्याधुनिक एचआरटीसी का बस स्टैंड और मिनी सचिवालय हमीरपुर के बाहर मल्टीस्टोरी पार्किंग का कार्य भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। जयराम सरकार के बनने के सौ दिन बाद भी इन परियोजनाओं पर कोई कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
राजेंद्र राणा ने जयराम सरकार को दिए 10 में से जीरो अंक
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा का कहना है कि जयराम सरकार ने जनता से 100 दिन मांगे थे। लेकिन, उनका सौ दिन का कार्यकाल फ्लाप रहा है। वह नई सरकार को 10 में से जीरो अंक देते हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो विपक्ष आरोप लगाता था कि हमीरपुर से कार्यालय शिफ्ट किए जा रहे हैं। लेकिन, अब सुजानपुर से हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन का ऑफिस मंडी शिफ्ट कर दिया गया, तो हमीरपुर के भाजपा नेता क्यों मौन हैं? क्या भाजपा सुजानपुर में हार की खुन्नस निकाल रही है?

बाक्स
भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने दिए पूरे नंबर
भोरंज विस क्षेत्र से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने प्रदेश की जयराम सरकार के एक सौ दिन के कार्यकाल को दस में से दस अंक दिए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के निर्णयों को सराहनीय बताया है। पेंशनर की आयु 80 वर्ष से 70 वर्ष करना, बजट में हर वर्ग का ध्यान रखना, भोरंज अस्पताल और बस स्टैंड को राशि स्वीकृत करना। इसके साथ ही इलाके की पेयजल योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान करना सरकार का सराहनीय काम है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला के लिए सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में अनेकों तोहफे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed