फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शेड्यूल आने के बाद होगी पुलिस भर्ती की आगामी प्रक्रिया : एसपी

शेड्यूल आने के बाद होगी पुलिस भर्ती की आगामी प्रक्रिया : एसपी

Thu, 29 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
शेड्यूल आने के बाद होगी पुलिस भर्ती की आगामी प्रक्रिया : एसपी
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पुलिस कांस्टेबल के कुल 84 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में जिला के 1202 युवा उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 1075 पुरुष और 127 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। 84 पदों में पुरुष अभ्यर्थियों के 58, महिला अभ्यर्थियों के 15 और चालकों के 11 पद भरे जाने हैं। सरकार से साक्षात्कार को मंजूरी मिलने के बाद छह माह से भर्ती के इंतजार में बैठे हजारों युवाओं को राहत मिली है। पुलिस कांस्टेबल के 1073 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक जिला पुलिस प्रशासन के पास साक्षात्कार का कोई शेड्यूल नहीं आया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि जब इसकी अधिसूचना और शेड्यूल पहुंच जाएगा उसके बाद ही आगामी तैयारियां शुरू की जाएंगी। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि अभी कोई भी नोटिफिकेशन पुलिस भर्ती के साक्षात्कार के लिए नहीं पहुंची है। जैसे ही इसकी अधिसूचना और शेड्यूल मिलता है, उसके हिसाब से आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed