फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मैहरे से घोड़ी धबीरी वाया गारली, बिझड़ी सड़क का 14 करोड़ से होगा विस्तारीकरण

मैहरे से घोड़ी धबीरी वाया गारली, बिझड़ी सड़क का 14 करोड़ से होगा विस्तारीकरण

Sun, 11 Mar 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
मैहरे से घोड़ी धबीरी वाया गारली, बिझड़ी सड़क का 14 करोड़ से होगा विस्तारीकरण
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत मैहरे से घोड़ी धबीरी वाया गारली, बिझड़ी सड़क का 14 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की डीपीआर तैयार कर प्रधानमंत्री सड़क योजना से स्वीकृति के लिए भेज दिया है। लगभग 27 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के बनने से बिझड़ी ब्लॉक की करीब 12 पंचायतों के दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ होगा। मैहरे से घोड़ी धबीरी वाया बिझड़ी, गारली सड़क बड़सर और ढटवाल क्षेत्र को जोड़ने वाला यह मुख्य संपर्क मार्ग है। बिझड़ी ब्लॉक की करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों के गांवों के लोग इसी संपर्क मार्ग से बड़सर मुख्यालय पहुंचते हैं। इस सड़क में वाहनों की काफी आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन सड़क तंग होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है और कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। लोक नर्मिाण विभाग ने इस संपर्क सड़क को चौड़ा करने के लिए डीपीआर तैयार की। करीब 27 किलोमीटर लंबे और 8 से 10 मीटर चौड़े इस संपर्क मार्ग में लगभग 14 करोड़ खर्च किया जाएगा। इसमें सड़क मार्ग को चौड़ा करने के साथ ही सोलिंग, वियरिंग और टारिंग कार्य भी करवाया जाएगा। इसके अलावा जल निकासी के लिए पुलियों और नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री सड़क योजना से स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरविंद लखनपाल का कहना है कि मैहरे से घोड़ी धबीरी वाया गारली, बिझड़ी संपर्क मार्ग के विस्तारीकरण के लिए 14 करोड़ की डीपीआर तैयार कर प्रधानमंत्री सड़क योजना से स्वीकृति को भेजी है। उन्होंने कहा कि बजट राशि को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed