फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हिमाचल की टीम ने पहली पारी में बनाए 241 रन

हिमाचल की टीम ने पहली पारी में बनाए 241 रन

Fri, 08 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल की टीम ने पहली पारी में बनाए 241 रन
क्रिकेट
नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में शुक्रवार को अंडर-19 कूच बिहार प्रतियोगिता आरंभ हुई। इस चार दिवसीय मैच के दौरान हिमाचल तथा हैदराबाद की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें हिमाचल की टीम टॉस जीतकर पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 67.1 ओवर में 241 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए एसआर पुरोहित ने 100, ए वालिया ने 51, असलम खान ने 28 तथा कर्मण्य ने 20 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिकेत रेड्डी ने पांच, रत्न तेजा ने चार तथा अजय देव ने एक विकेट प्राप्त करने में सफलता हासिल की। हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 21.3 ओवर में चार विकेट पर 40 रन बनाए। जिसमें प्रगण्य ने 18 तथा तिलक वर्मा ने 12 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए एएस जंवाल ने तीन तथा एसआर गर्ग ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed