{"_id":"5f46a48e8ebc3ea9cb3ff489","slug":"18-more-positive-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml342997383","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के चार महिला मरीजों समेत जिले में 18 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के चार महिला मरीजों समेत जिले में 18 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के स्री रोग वार्ड में भर्ती चार महिला मरीजों समेत बुधवार को जिले में 18 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार महिला मरीज 20 अगस्त को यहां एक कोरोना संक्रमित पाई गई महिला मरीज के संपर्क में आई थीं। 20 अगस्त को हमीरपुर मेडिकल कालेज में एक महिला का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे टांडा अस्पताल रैफर किया गया, जहां पर उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। हमीरपुर में वह महिला मरीज स्री रोग वार्ड में भर्ती रही थीं, जिसके संपर्क में चार अन्य महिलाएं भी आई थीं। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव पाई गई।
बुधवार देर रात प्राप्त रिपोर्ट में चार मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल कालेज में हड़कंप है। अस्पताल में भर्ती अन्य महिला मरीज और उनके उपचार में तैनात चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ भी उनके संपर्क में आया है। टांडा रेफर कोरोना संक्रमित मरीज के चलते गायनी वार्ड के कुछ चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ पहले ही क्वारंटीन हैं और बुधवार को नए मामले सामने आने के बाद शेष चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ भी क्वारंटीन होगा। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी व वार्ड सील हो सकता है। बुधवार को सामने आए 18 नए मामलों में चिकित्सा खंड सुजानपुर और नादौन के 2-2 मरीज, गलोड और बड़सर से एक-एक, टौणीदेवी से 3, जबकि मेडिकल कालेज हमीरपुर के चार महिला मरीज शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं। जिला में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 486 हो गई है। जिसमें से 405 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 77 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित नए मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट करने की तैयारी जारी है।