{"_id":"586d37f44f1c1b005215a42c","slug":"177-students-yet-to-recieve-inspire-award-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"177 बच्चों को नहीं मिली इंस्पायर अवार्ड की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
177 बच्चों को नहीं मिली इंस्पायर अवार्ड की राशि
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी।
- फोटो : file photo
रावमापा बाल हमीरपुर में निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता शिक्षा उप निदेशक सोमदत्त सांख्यान ने की। इस मौके पर विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्कूल प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को दी गई।
विज्ञापन
विभाग ने पिछले साल इंस्पायर स्कीम के तहत जिले में 477 अवार्ड पांच हजार रुपये प्रति बच्चे को आवंटित किया। इनमें से 177 बच्चों को अभी तक यह राशि हस्तांतरित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि छूटे बच्चों के खातों को अपडेट करना स्कूल प्रबंधक की जिम्मेवारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड स्कीम का नाम बदल कर अब इंस्पायर अवार्ड मणक रखा है। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पूरी जानकारी सूचना बोर्ड पर अंकित करने के भी आदेश दिए गए। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है।
विज्ञापन
हर स्कूल एवं व्यक्ति का अपडेट होना आवश्यक है। इसके तहत पूरे भारत से दो लाख बच्चों के आइडियाज को अपलोड कर उनकी छंटनी कर एक लाख बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उत्कृष्ट 60 मॉडलों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। बैठक में सभी स्कूलों को हर महीने हर एक्टिविटी की रिपोर्ट विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए।