{"_id":"629659d2f365650d3c783577","slug":"175-crore-will-be-spent-on-skill-development-and-training-programs-naveen-hamirpur-hp-news-sml410668310","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर खर्च हो रहे 175 करोड़: नवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर खर्च हो रहे 175 करोड़: नवीन
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा उद्यानिकी महाविद्यालय में प्रशिक्षुओं को सम्मानि?
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा है कि राज्य में युवाओं के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर 175 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 70 करोड़ और डिग्री कॉलेजों में 40 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। हमीरपुर जिले के लिए भी इसमें 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में महिलाओं के लिए आयोजित 7 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण तथा मूल्य वर्द्धन प्रशिक्षण शिविर के समापन पर नवीन शर्मा ने यह जानकारी दी। शिविर में क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों बलेटा, सासन, झनियारी, नेरी और अमरोह की लगभग 40 महिलाओं को स्क्वैश, चटनी और अचार इत्यादि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कौशल विकास निगम के माध्यम से अब तक प्रदेश भर के 50 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में भी खाद्य प्रसंस्करण और मूल्यवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 7 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे पहले महाविद्यालय के डीन डॉ. कमल शर्मा ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कौशल विकास निगम सराहनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में आयोजित शिविर के दौरान प्रोफेसर डॉ. प्रीति, डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. पीसी शर्मा, डॉ. मोना, डॉ. रेखा, डॉ. साक्षी और डॉ. शिवानी के अलावा एमएससी एवं बीएससी के विद्यार्थियों ने महिलाओं को प्रशिक्षित किया। शिविर के समापन पर ओम प्रकाश शुक्ला, बालकृष्ण शर्मा, डॉ. कमल, डॉ. सोम दत्त, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।