फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   172 turned positive including four doctors of medical college

मेडिकल कॉलेज के चार चिकित्सकों समेत 172 निकले पॉजिटिव

Sat, 22 Jan 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
172 turned positive including four doctors of medical college
कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़। कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाए हैं। -स? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शनिवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चार चिकित्सकों, चार स्टाफ सदस्यों और सनाही गांव के 12 लोगों समेत 172 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 93 और आरटीपीसीआर में 79 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 659 सैंपल लिए गए। जिनमें से 93 पॉजिटिव निकले। वहीं, 79 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लें और अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed