फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोरंज में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र : कमलेश

भोरंज में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र : कमलेश

Sat, 09 Mar 2019 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। शनिवार को उद्योग विभाग की टीम ने भोरंज के पांच विभिन्न कस्बों में खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक कमलेश कुमारी, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, इनवेस्टमेंट प्रमोशन अधिकारी किशोरी लाल वर्मा, जिला उद्योग विभाग से प्रवेश, भाजपा महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, अशोक ठाकुर, जिला महासचिव राकेश ठाकुर और लुद्दर पंचायत के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्योग विभाग की टीम ने उपमंडल के तहत पड़ते गांव करहा में करीब 800 कनाल भूमि का निरीक्षण किया और यहां पर उद्योग लगाने की संभावनाओं को तलाशा। इसके साथ ही गांव मतलाना में 1800 कनाल भूमि, भकरेड़ी में 300 कनाल, लझियाणी में 150 कनाल, जाहू में 200 कनाल और साथ लगते बिलासपुर के देहरा में भी 500 कनाल भूमि का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक तिलक राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में उद्योग स्थापित करने और प्रदेश के बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए बीते माह इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया था। जिसमें 17 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू साइन हो चुका है। अब जून माह में दोबारा इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जाएगा। वहीं, विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि उपायुक्त हमीरपुर को भूमि बैंक तलाशने के आदेश दिए गए हैं। जिला में जहां भी भूमि उपलब्ध होगी, वहां पर भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed