फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाषण प्रतियोगिता में रजनी ने हासिल किया पहला स्थान

भाषण प्रतियोगिता में रजनी ने हासिल किया पहला स्थान

Fri, 01 Dec 2017 07:26 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में रजनी ने हासिल किया पहला स्थान
जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
जिले के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लोगों को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एनसीसी, रोवर्स एंड रेंजर, एनएसएस और रेड रिबन क्लब की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

एड्स जागरुकता पर महाविद्यालय के छात्रों ने रैली भी निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंबाल ने किया। डॉ. संगीता सिंह ने एड्स के 2017 के थीम हेल्थ इज माई राइट से छात्रों का अवगत करवाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने स्कूल प्रधानाचार्य अंजू शर्मा की अध्यक्षता में तथा कार्यक्रम अधिकारी संतोष राणा व लता ठाकुर के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रजनी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं आंचल ने दूसरा और कनक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सोनिया, अनीता, निर्मला, विकास, पवन, किरणवाला आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ियार, कुठेड़ा, बदारन, सुजानपुर, रंगड़, एसवीएन स्कूल तरक्वाड़ी, नालंदा कॉलेज, कन्या स्कूल धनेटा, राजकीय महाविद्यालय धनेटा, सुजानपुर, त्रिशा कॉलेज जोलसप्पड़, डीडीएम साईं कालेज कल्लर, महाराजा संसार चंद स्कूल सुजानपुर, स्वामी विवेकानंद कॉलेज तरक्वाड़ी, द मैग्नेट स्कूल हमीरपुर, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर, हिम अकादमी स्कूल हीरानगर, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, राजकीय उच्च पठाशाला लोहाखर, आर्मी क्लब हमीरपुर, नेहरु युवा केंद्र ने आईटीआई रैल में विश्व एड्स दिवस मनाया। इस मौके पर इन सभी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं और लोगों व छात्रों को एड्स के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या स्कूल हमीरपुर में दिया संदेश
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में भी एड्स जागरुकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. केसी शर्मा और प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने बच्चों को एचआईवी एड्स के फैलने और बचाव के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed