फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   162 infected including medical college and Uhl's doctor

मेडिकल कॉलेज और ऊहल के चिकित्सक समेत 162 संक्रमित

Sat, 29 Jan 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
162 infected including medical college and Uhl's doctor
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोरोना टेस्टिंग करता कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शनिवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की एक और पीएचसी ऊहल के भी एक चिकित्सक समेत 162 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 110 और आरटीपीसीआर में 52 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शनिवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 472 सैंपल लिए गए। जिनमें से 110 पॉजिटिव निकले। वहीं, 52 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल मामले 21626 हो गए हैं। इनमें से 853 एक्टिव हैं, जबकि 20459 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 313 की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर बिल्कुल बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लें और अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed