फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कॉलेज जा रही छात्रा पर बंदर ने हमला कर किया घायल

कॉलेज जा रही छात्रा पर बंदर ने हमला कर किया घायल

Wed, 27 Mar 2019 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह जा रही एक छात्रा पर बंदर ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल छात्रा को सीएचसी बिझड़ी लाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर बड़सर अस्पताल भेज दिया गया है। बुधवार को सुबह कॉलेज जा रही सकरोह पंचायत के बुढ़ान गांव की तुन कुमारी पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

छात्रा सुबह करीब 9:30 बजे बस से उतरकर कॉलेज की तरफ जा रही थी। तभी अचानक पेड़ पर बैठा एक बंदर उस पर झपट पड़ा। इससे छात्रा के शरीर पर चोटें आई हैं। इसके बाद छात्रों ने अपने परिजनों को फोन किया। परिजन उसे सीएचसी बिझड़ी ले गए। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर बड़सर अस्पताल भेज दिया गया। छात्रा बीपीएल परिवार से संबंध रखती है। इस संबंध में सीएचसी बिझड़ी चिकित्सक डॉ. अनुकृति ने कहा कि एआरबी के इंजेक्शन उपलब्ध न होने के चलते छात्रा को प्राथमिक उपचार देकर बड़सर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed