फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चुनाव आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे बाद भी नहीं हटे होर्डिंग

चुनाव आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे बाद भी नहीं हटे होर्डिंग

Mon, 11 Mar 2019 08:10 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुए 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक केंद्र और प्रदेश सरकारी की योजनाओं के होर्डिंग नहीं हट पाए हैं। जिलाभर के कई स्थानों पर चस्पां सरकारी योजनाओं के होर्डिंग आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय हमीरपुर के एचाआरटीसी बस अड्डा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चित्र के साथ कुंभ मेले में जाने पर छूट के बैनर लगे हैं। इसके अलावा सरकारी बसों पर चस्पां पोस्टर भी नहीं हटाए गए हैं।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के पोस्टर, बैनर व होर्डिंग हटाने होते हैं, लेकिन जिले के कई स्थानों पर सोमवार शाम पांच बजे के बाद भी पोस्टर लगे रहे। इनमें एचआरटीसी की बसें भी शामिल रहीं। लोकसभा चुनाव होने के चलते रविवार शाम पांच बजे से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुई। इसके बाद से ही प्रशासन को सरकारी योजनाओं वाले बैनर, होर्डिंग, पोस्टर आदि को हटवा देना चाहिए था, लेकिन कई जगह पोस्टर ज्यों के त्यों लगे हैं। इससे प्रशासन और संबंधित विभाग की लापरवाही सामने आती है, इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी हो रहा है। हालांकि बस अड्डा हमीरपुर के बाहर लगे पोस्टर और होर्डिंग को प्रशासन ने हटवा दिया है, लेकिन अंदर के पोस्टर शाम तक लग थे। इस संबंध में एसडीएम हमीरपुर शशिपाल ने कहा कि शहर में लगे बैनर, होर्डिंग, पोस्टर को हटाने के लिए नगर परिषद को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बसों पर लगे पोस्टरों को हटाने के लिए निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed