{"_id":"5c83f846bdec2214305bbe0f","slug":"161552152646-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरौन का अभिषेक सेना में बना लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरौन का अभिषेक सेना में बना लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। जिले की ग्राम पंचायत दाड़ी के धरौन गांव का अभिषेक ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना है। शनिवार को उनकी ओटीए चेन्नई से पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान अभिषेक की माता सरिता राजपूत और पिता विजय ठाकुर भी उपस्थित रहे। अभिषेक के माता-पिता स्वास्थ्य विभाग में एमपीडब्ल्यू के पद पर तैनात हैं। वहीं, अभिषेक के दादा हवलदार रण सिंह ठाकुर थे और ताया सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
अभिषेक का जन्म 4 जुलाई 1996 को धरौन गांव में हुआ है। अभिषेक बचपन से ही अपने दादा से सेना के बहादुरी के किस्से सुनता आया है। जिससे उसने में भी सेना में जाने का मन बनाया। अभिषेक ने प्राथमिक तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल बढ़ोह से की। माध्यमिक शिक्षा भी सरकारी स्कूल खरवाड़ से की। दसवीं से प्लस टू तक वह हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में रहे और जमा दो के बाद बीटेक मेकेनिकल जालंधर से की। इसके बाद कमीशन पास कर 9 मार्च को ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से लेफ्टिनेंट बने हैं। अभिषेक की कामयाबी से इलाके में ख़ुशी की लहर है।