{"_id":"5c4f39f3bdec224dab5ff906","slug":"161548696051-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के 50 रुपये मासिक लेने पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के 50 रुपये मासिक लेने पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की ओर से कूड़ा उठाने के एक दुकानदार से 50 रुपये मासिक लेने के निर्णय पर स्थानीय कारोबारी भड़क गए हैं। इस निर्णय के विरोध में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेेंद्र गुप्ता की अगुवाई में एसडीएम सुजानपुर शिवदेव सिंह और नप को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद ने हर एक व्यापारी से 50 रुपये मासिक कूड़ा उठाने के लिए निर्धारित किए हैं और यह पैसे लेने भी शुरू कर दिए हैं लेकिन, नगर परिषद ने इस तरह का निर्णय लेने से पहले एक बार भी शहर के व्यापारियों से कोई बैठक नहीं की और न ही कोई इस तरह की सूचना जारी की।
इससे पहले भी नगर परिषद ने व्यापारी वर्ग से लाइसेंस फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी लेकिन, उस समय व्यापारी वर्ग ने चुप्पी साध ली थी और इस बात का विरोध नहीं किया। अब की बार जिस तरह से यह 50 रुपये हर एक दुकानदार से नगर परिषद लेने का कार्य कर रही है, उसके खिलाफ सभी व्यापारी एकजुट हो गए हैं। व्यापारियों ने इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है। अध्यक्ष ने कहा कि अगर इसी तरह से कूड़ा उठाने के पैसे लेने हैं तो फिर ठेकेदार को सफाई का ठेका लाखों रुपये का क्यों दिया गया है? ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि नगर परिषद एवं सुजानपुर प्रशासन कोई भी निर्णय लेने से पूर्व व्यापारी वर्ग के साथ बैठक नहीं करता है। उन्होंने सुजानपुर प्रशासन एवं नगर परिषद से आग्रह किया है कि इस विषय को लेकर बैठक की जाए। जिसमें इस पर चर्चा करके आगामी फैसला लिया जाए।