{"_id":"5c48acacbdec224ba94b63eb","slug":"161548266668-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय उत्सव के रूप में हो नेताजी की जयंती : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय उत्सव के रूप में हो नेताजी की जयंती : संघ
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कल्याण संघ हमीरपुर की ओर से डिडवीं-टिक्कर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने की। जबकि, कार्यक्रम में वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामलाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सभी सदस्यों ने इस अवसर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद कालिया ने आजादी के महान नायक बोस की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में नेताजी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने की भी मांग की। इसके अलावा नौकरियों में दो फीसदी आरक्षण को दो पीढ़ी आगे बढ़ाने, राजस्व रिकॉर्ड में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के रूप में शामिल करना, स्वतंत्रता सेनानियों के घरों को सांस्कृतिक विरासत घोषित करना, उत्तराखंड की तर्ज पर कुटुंब पेंशन लगाना इत्यादि मांगों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नेताजी के सम्मान में भाषण, गीता और कविताएं सुना कर उनकी याद दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर, प्रदेश सचिव यशवीर पटियाल, कोषाध्यक्ष हरीश नंदा, प्रदेश महिला सचिव मोहिनी शर्मा, जिला महिला सचिव नीलम ठाकुर, टौणीदेवी के ब्लॉक प्रधान रायसिंह ठाकुर, बिझड़ी के प्रधान प्यार सिंह, हमीरपुर के उपप्रधान हंसराज, अशोक कंवर, ज्योति प्रकाश, विद्या प्रकाश, राज ठाकुर, रोशन लाल, विनोद कुमार, दलीप सिंह, कश्मीर सिंह, राजेंद्र, अनिरुद्ध, प्रेस सचिव जोगिंद्र कुमार व राजकुमार भी मौजूद रहे।