फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिजली की आंखमिचौनी से परेशान इंदिरा कॉलोनी के बंशिदें

बिजली की आंखमिचौनी से परेशान इंदिरा कॉलोनी के बंशिदें

Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक कृष्णा नगर की इंदिरा कॉलोनी और इसके आसपास के कुछेक इलाकों में बिजली की आंखमिचौनी से लोग काफी परेशान हैं। क्षेत्र में रोजाना दिन में तीन से चार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। प्रभात सुधार सभा हमीरपुर के प्रधान प्रकाश चंद सेन ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों से 25 से 30 परिवारों के सैकड़ों लोग बिजली की आंखमिचौनी से खासे परेशान हैं। कॉलोनी में ऐसा कोई दिन नहीं जब दिन-भर में तीन से चार बार काफी समय के लिए बिजली कट न लगा हो।
विज्ञापन

इसकी शिकायत बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अधिकारियों से लेकर उच्च अधिकारियों तक करवा चुके हैं लेकिन, अभी तक तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। प्रकाश चंद सेन ने कहा कि हल्की सी बूंदाबांदी या फिर हवाएं चलने पर बिजली आपूर्ति ठप पड़ जाती है। हर बार एक ही बहाना लगाया जाता है कि तारों पर चीड़ का पेड़ गिर गया था। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। हालांकि, बोर्ड एक तरफ बिजली लाइनों को अंडर ग्राउंड करने की बात कबूलता रहा है। ऐसे में सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं को सर्द मौसम में कड़कती ठंड से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से समस्या का स्थायी समाधान करवानेे की मांग उठाई है। प्रकाश चंद सेन ने कहा कि इस मामले की शिकायत अब मजबूरन उन्होंने बुधवार को ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed