फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   झगडिय़ाणी स्कूल में 250 पूर्व छात्र सम्मानित

झगडिय़ाणी स्कूल में 250 पूर्व छात्र सम्मानित

Sun, 06 Jan 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी में रविवार को ‘अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. मेहर चंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक जगदीश चंद मस्ताना ने की। वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डा. रतन चंद गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि और पूर्व छात्रों का स्कूल पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के 250 पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन स्कूल के अर्थशास्त्र प्रवक्ता यशवीर जंवाल ने किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पराग शर्मा, दीपक शर्मा, देशराज शर्मा, राम दास धीमान, शेर सिंह ठाकुर, राज कुमार, बिहारी, अनिल शर्मा, जोगिंद्र कंवर, भगवान दास शर्मा, रमेश धीमान, लेखराज गर्ग आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धाम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान राजीव शर्मा सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed