{"_id":"5c17c948bdec2257036f7356","slug":"161545062728-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक ने किया भोटा बाजार का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक ने किया भोटा बाजार का औचक निरीक्षण
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत भोटा बाजार का सोमवार को पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने पुलिस टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भोटा बस स्टैंड में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चालान काटे गए। इसके साथ ही जिन दुकानदारों ने सड़क पर सामान लगाया था, उन्हें मंगलवार तक सामान हटाने की चेतावनी दी गई। अगर वह मंगलवार तक सामान नहीं हटाते हैं तो उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी भोटा के एएसआई जगदीश ठाकुर को निर्देश दिए कि वह ट्रैफिक और अतिक्रमण को लेकर कड़ी कार्रवाई करें। इसके साथ ही सड़क पर कोई व्यक्ति शराब पीता नजर आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए मंगलवार तक रिपोर्ट मांगी है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों के चालान किए जाएंगे। बस अड्डे की समस्या को सुलझाने के लिए भी आरएम से बात की जाएगी।