{"_id":"5bb8e5fc867a5568577f134e","slug":"161538844156-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से लटकी पदोन्नति सूची शीघ्र हो जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से लटकी पदोन्नति सूची शीघ्र हो जारी
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। समीरपुर में शनिवार को मुख्याध्यापक-प्रधानाचार्य अधिकारी संवर्ग संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विजय गौतम की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सीएम को मांगपत्र सौंपते हुए आग्रह किया कि शिक्षा मंत्री से संघ की लंबित पड़ी मांगों को शीघ्र पूरा करवाया जाए। मांगपत्र में उपनिदेशक, प्रिंसिपल एवं मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है, जो एक वर्ष से लटकी है।
संघ ने मुख्याध्यापकों को प्रशासनिक भत्ता देने की मांग भी उठाई है। संघ ने यह भी मांग की है कि जिन मुख्याध्यापकों के पास 2013 के बाद से प्रधानाचार्यों का चार्ज है, उन्हें चार्ज संभालने के दिन से ही रेगुलराइज किया जाए। पूर्व सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। धूमल ने कहा कि संघ की मांगों पर गौर करने के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय शर्मा, महासचिव ध्रुव पटियाल, एसपी शर्मा, राजिंद्र जरियाल, रविंद्र कटोच, अनिल आचार्य, राजेश शर्मा, कमलेश, विनोद शर्मा, नरोत्तम, रजनीश रांगडा, नंदलाल शर्मा, संजीव कुमार, संजीव चोपड़ा, हरीश साहनी, रूप चंद, नरेश कुमार, तिलक राज, राजिंद्र सोनी आदि उपस्थित रहे।