फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चार माह से टौणीदेवी तहसील कार्यालय बंद

चार माह से टौणीदेवी तहसील कार्यालय बंद

Tue, 31 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा की अगुवाई में टौणीदेवी तहसील क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बीते चार माह से तहसील कार्यालय के बंद होने के बारे में उपायुक्त को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालय में तहसीलदार और नायब तहसीलदार दोनों महत्वपूर्ण पद खाली पड़े हैं। इस कारण क्षेत्र की दो दर्जन पंचायतों के बाशिंदों को राजस्व से संबंधित कार्य निपटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की जमीनों की रजिस्ट्रीयां नहीं हो रही। जरूरतमंद लोगों के आय और हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र समेत अन्य प्रमाणपत्र नहीं बनने से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र तहसीलदार और नायब तहसीलदार की नियुक्ति नहीं हुई तो मजबूरन क्षेत्र के लोगों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा के अलावा बारी पंचायत की प्रधान बबीता चौहान, टपरे पंचायत की प्रधान रजनीश कुमारी, बीडीसी वाइस चेयरमैन लेखराज ठाकुर, टौणीदेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील पठानिया, खुशहाल जगोता समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। वहीं उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक सुजानपुर के तहसीलदार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed