फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिझड़ी में सब्जी की दुकान, खरोटा में मकान जला

बिझड़ी में सब्जी की दुकान, खरोटा में मकान जला

Mon, 25 Jun 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी में सब्जी की दुकान, खरोटा में मकान जला
- फोटो : SELF
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते बिझड़ी और खरोटा गांव में आग लगने से एक दुकान और रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। अभी तक दोनों ही जगह आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थलों और नुकसान का जायजा लिया। रविवार रात को बिझड़ी बाजार में सब्जी विक्रेता ब्रह्म दास की दुकान में अचानक आग लग गई। पड़ोस के लोगों ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना तुरंत दुकान मालिक को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ब्रह्मदास के मुताबिक वह रविवार रात को जब दुकान बंद करके गया था तो सब कुछ ठीक था, लेकिन अचानक आग लगने से दुकान में रखी सब्जियां व फलों के साथ साथ काउंटर, फिटिंग और फर्नीचर सब आग की भेंट चढ़ गए। वहीं उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत क्याराबाग के खरोटा गांव में आग लगने से एक रिहायशी मकान जल गया है। मकान मालिक जगमोहन का कहना है कि वह वर्तमान में परिवार सहित मैहरे में रहता है। रविवार रात को उसे पड़ोसियों ने सूचित किया कि उसके मकान में आग लग गई है। ग्रामीणों के आपसी सहयोग से रात को ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन मकान के अंदर रखा सामान राख हो गया।
विज्ञापन

दोनों घटनाओं में पीड़ितों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार बिझड़ी प्रेम चंद भाटिया का कहना है कि बिझड़ी बाजार में आग लगने से जली दुकान के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। क्याराबाग पंचायत प्रधान अंजना कुमारी का कहना है कि आग से मकान मालिक का काफी नुकसान हुआ है। नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान का जायजा लेने की सूचना दे दी गई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है, मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed