{"_id":"5b1eab6b4f1c1b214d8b5ce6","slug":"161528736619-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी में डूबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास नदी में डूबने से महिला की मौत
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यास नदी में डूबने से महिला की मौत
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की हारसी पंचायत के डूहकी गांव की एक महिला की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। महिला की पहचान नीलम कुमारी (53) निवासी डूहकी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार नीलम प्रतिदिन ब्यास नदी के किनारे ख्वाजापीर मंदिर में माथा टेकने जाती थी। सोमवार को भी वह मंदिर गई हुई थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों ने इस बारे में गांव वालों को बताया। उसके बाद गांव के लोग महिला को ढूंढने गए, तो मंदिर के पास उसकी शॉल व चप्पलें देखी गईं। इस पर लोगों को उसके डूबने का शक हुआ। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और ग्रामीण उसे ढूंढने लगे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ब्यास नदी में महिला का शव देखा गया। एसएसआई गुलशन कुमार ने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।