फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कांगू स्कूल और वन विश्रामगृह आग की चपेट में आने से बचे

कांगू स्कूल और वन विश्रामगृह आग की चपेट में आने से बचे

Thu, 24 May 2018 11:14 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
कांगू स्कूल और वन विश्रामगृह आग की चपेट में आने से बचे
हमीरपुर। भीषण गर्मी के साथ-साथ रोजाना जिला के जंगल भी दहक रहे हैं। जंगलों में आग के कारण जिला के कई रिहायशी इलाकों में भी काफी नुकसान हुआ है। वीरवार दोपहर को भी कांगू बाजार और स्कूल के साथ लगते जंगल में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि स्कूल भवन के पास आ पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाकर स्कूल को जलनेेेेेेेेेेेेेेे से बचाया। वहीं इस आग में पांच किलोमीटर क्षेत्र की वन संपदा, फॉरेस्ट गेस्ट हाउस की खिड़की और इमारती लकड़ी जल गई। आग फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में भी आग लग गई।
विज्ञापन

वहीं विभाग ने मौके पर पहुंचकर, कांगू स्कूल भवन, लैब, फॉरेस्ट विभाग के क्वार्टर और रेस्ट हाउस का जलने से बचाया। वहीं मझोग सुल्तानी पंचायत के सूल गांव के साथ लगते जंगल में भी आग लग गई। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हमीरपुर में सरकारी आवास के दो मंजिला मकान की छत भी जंगल की आग के कारण जल गई। इस कारण आवास की छत आंशिक रूप से जल गई। वहीं चबूतरा में भी दो किलोमीटर जंगल क्षेत्र आग की चपेट में आकर राख हो गया। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि कांगू में भड़की आग पर समय रहते ही काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि शेष जगह भी कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed