फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   युवा सपने देखें और साकार करने को करें मेहनत : अनुराग

युवा सपने देखें और साकार करने को करें मेहनत : अनुराग

Fri, 23 Mar 2018 11:14 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
युवा सपने देखें और साकार करने को करें मेहनत : अनुराग
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को एससीए समारोह का शुभारंभ सांसद अनुराग ठाकुर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा और शक्ति का भंडार हैं। युवा सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए जीतोड़ मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने हमीरपुर महाविद्यालय में बड़े प्रोजेक्टों पर 35 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की है। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार ने हमीरपुर महाविद्यालय को 6 करोड़ का पुस्तकालय और 9 करोड़ के सिंथेटिक ट्रैक की सौगातें दी हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल ने सांसद को महाविद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय की ओर से सांसद अनुराग ठाकुर और अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के बीच आयोजित इस समारोह की प्रतियोगिताओं के पहले दिन पारंपरिक समूह नृत्य और एकल गान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, विजय पाल सोहारू, मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला परिषद सदस्य वीना कपिल, अंकुश दत्त, विशाल पठानिया, पवन शर्मा, तेन सिंह, पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष कर्नल एडी शर्मा, पीटीए के अध्यक्ष राजगोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अजय पुरी, सलाहकार होशियार सिंह, पूर्व प्रचार्य पीसी पटियाल, देहरी कॉलेज के प्राचार्य अशित मिश्रा सहित छात्र और अध्यापक मौजूद रहे। शनिवार को समारोह के समापन अवसर पर विधायक हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed