फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़सर कॉलेज में 40 लाख से लगेगी चारदीवारी

बड़सर कॉलेज में 40 लाख से लगेगी चारदीवारी

Mon, 12 Mar 2018 10:46 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
बड़सर कॉलेज में 40 लाख से लगेगी चारदीवारी
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में 40 लाख की लागत से चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने चारदीवारी निर्माण को हिमुडा के पास राशि जमा करवा दी है। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 2.14 लाख की राशि भी जमा करवा दी गई है। कॉलेज में चारदीवारी बनने से परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं लावारिस पशु भी परिसर में नहीं आ सकेंगे। बैडमिंटन कोर्ट बनने से छात्र-छात्राओं को खेलने की सुविधा उपलब्ध होगी। कॉलेज प्रशासन को रूसा के माध्यम से बजट उपलब्ध होता है। कॉलेज ने रूसा के बजट से मुख्य गेट का निर्माण करवा दिया है, लेकिन चारदीवारी नहीं होने से बाहरी तत्वों की परिसर में आने की शिकायतें होती रही हैं। वहीं कॉलेज परिसर में लावारिस पशु भी डेरा जमा लेते हैं।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज परिसर में खेल का मैदान नहीं होने से छात्र-छात्राओं को असुविधा रहती थी। कॉलेज प्रशासन ने बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करने व चारदीवारी निर्माण करने का निर्णय लिया है। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल मीना सूद का कहना है कि कॉलेज परिसर में चारदीवारी के निर्माण के लिए हिमुडा के पास 40 लाख की राशि जमा करवा दी गई है। इसके अलावा बैडमिंटन कोर्ट निर्माण को 2.14 लाख की राशि जमा करवा दी है। कॉलेज में जल्द ही चारदीवारी और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed