{"_id":"5aa552ff4f1c1b00768b4eba","slug":"161520784127-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अप्रैल को मनाई जाएगी डा. अंबेडकर की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अप्रैल को मनाई जाएगी डा. अंबेडकर की जयंती
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग हमीरपुर की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कमेटी के अध्यक्ष होशियार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बचत भवन में मनाई जाएगी। इस जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान में नादौन विस क्षेत्र के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सुजानपुर विस के विधायक राजेंद्र राणा और बड़सर विस के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल शिरकत करेंगे। इसके साथ कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह को सफल बनाने के लिए जिला की सभी पंचायतों से 50-50 लोग शामिल होंगे। बैठक में समारोह कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें प्रधान होशियार सिंह को समारोह कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में नरेश ठाकुर, सुनील कुमार, सुमन आर्य, केसी भाटिया, डॉ. आरसी डोगरा, सुखदेव, कैप्टन जगत राम, सुरेश कुमार, कर्मदास, धर्म सिंह, हरि राम, रत्न चंद और संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन