{"_id":"5aa170514f1c1ba7758b458a","slug":"161520529489-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाओं को किया सम्मानित
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वीरवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर के टाउन हाल आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले हमीरपुर के गांधी चौक से उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक रमन मीणा भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर जिला में लिंगानुपात में सुधार के लिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए भी नियमित तौर पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही बेटा-बेटी एक समान का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भी महिलाओं को पहला स्थान दिया गया है तथा उसी मूल की तरफ लौटते हुए हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, तभी समाज आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए हमीरपुर जिला में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सुचारु कार्यान्वयन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने पर अर्चना चौहान, अनिता तथा सब इंस्पेक्टर पूजा को सम्मानित किया गया जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आशा रानी, कर्मी देवी, श्रेष्ठा देवी, शकुंतला देवी, आशा शर्मा, वीना देवी, सरिता कुमारी, सिमरो देवी, सुनीता देवी, राजकुमारी, अंजना, आशा को सम्मानित किया गया। बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में अव्वल रही संतोष और मेहंदी में दिव्या, म्यूजिकल चेयर में नीलू, मटका फोड़ में सुमन तथा संतोष, बेलून रेस में विमला को पुरस्कृत किया गया।