फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   विधायक ने सिर्फ अपनी संस्था से जुड़े लोगों का किया काम : भूपेंद्र

विधायक ने सिर्फ अपनी संस्था से जुड़े लोगों का किया काम : भूपेंद्र

Thu, 15 Feb 2018 08:28 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता धोखे में नहीं आता : धीमान
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। विस क्षेत्र सुजानपुर में कांग्रेस से निष्कासित पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र धीमान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालने वाले नेता पहले यह जान लें कि सुजानपुर का हर कांग्रेस कार्यकर्ता किसी धोखे में नहीं आता। यहां का कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी भाजपा नेता से काम करवा सकता है। उन्होंने विधायक पर आरोप लगाया है कि सत्तासीन कांग्रेस के समय उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के काम न करके सिर्फ अपनी संस्था से जुड़े लोगों को आगे किया और उनका काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधायक के मित्र हो सकते हैं, लेकिन एमपी अनुराग ठाकुर तो सबकेे सांसद हैं। धीमान ने कहा कि उनकी पत्नी नगर परिषद की पार्षद हैं और पार्षद होने के नाते अपने वार्ड में विकास कार्यों के लिए सांसद से निधि मांगना कोई बुरी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से भी काम ले सकता है, इसके लिए विधायक की इजाजत की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed