{"_id":"5a5e2f664f1c1b7b268b4b45","slug":"161516121958-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में चंबोह ने जाहू को 2-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में चंबोह ने जाहू को 2-1 से हराया
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते जाहू कस्बा के ग्रीनवैली वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक केके ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पहली बार जाहू क्षेत्र में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में दस टीमें भाग ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि अगले साल इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की टीमें भाग लेगी और प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सभी मैच लीग प्रणाली के तहत खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 6100 रुपये व द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 4100 रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला मैच चंबोह और जाहू की टीम के बीच खेला गया। जिसमें चंबोह की टीम ने जाहू को 2-1 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में शिवा जागृति युवा क्लब अमरोह, बगौटा, अमरोह द्वितीय, बगवाड़ा, जाहू एक व दो की टीमें अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान सूर्य चौहान, मनु, जावेद खां, नीरज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।