{"_id":"5a43d53b4f1c1b1f168b58ad","slug":"161514394939-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुध न लेने के चलते खंडहर बना ग्रामीण सेवक हट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुध न लेने के चलते खंडहर बना ग्रामीण सेवक हट
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खंडहर बना ग्रामीण सेवक हट
सलौणी में बना है हट, अरसे से नहीं ली प्रशासन ने भवन की सुध
साल 1978 में बीडीओ ऑफिस कार्यालय खुला था भवन में
सलिल भाटिया
सलौणी(हमीरपुर)। सरकारी विभागों द्वारा भवनों की सुध न लेने के कारण किस प्रकार सरकारी पैसे व भवनों की दुर्दशा होती है, इसका जीता जागता उदहारण सलौणी कस्बे मे बना ग्रामीण सेवक हट है। अस्सी के दशक में बने इस ग्रामीण सेवक हट का संबंधित विभाग द्वारा कई वर्षों से न तो कोई इस्तेमाल किया गया और न ही इसका रखरखाव किया गया है। रखरखाव के अभाव में यह भवन बुरी तरह जर्जर हो चुका है और इसके आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इस भवन के दरवाजे टूट चुके हैं। जिसके चलते इस भवन को जंगली जानवरों और लावारिस मवेशियों ने अपना ठिकाना बना लिया है।
साल 1978 में इस भवन का निर्माण हुआ था, तब यहां बीडीओ ऑफिस ही चलता था लेकिन ऑफिस कुछ समय बाद यहां से शिफ्ट हो गया। उसके बाद कुछ समय तक यहां सलौणी प्राथमिक स्कूल की कक्षाएं चलती रहीं। उसके भी यहां से शिफ्ट होने के बाद इस भवन को कहीं उपयोग में नहीं लाया गया। सरकारी उपेक्षा के चलते यह भवन खंडहर बन गया। सरकार द्वारा भवन निर्माण पर खर्चे गए लाखों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार व संबंधित विभाग से इस भवन की सुध लेने व इसकी उपयोगिता निश्चित करने की मांग की है। इसके बारे में बीडीओ बिझड़ी बलिंद्र जसवाल का कहना है कि भवन काफी पुराना है और उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। अब मामला उनके ध्यान में आया है तो वह खुद भवन का निरीक्षण करने जाएंगे व इसके रखरखाव के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।