{"_id":"66af675ddd79564c580b2826","slug":"16-applied-for-state-level-teacher-award-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132867-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए 16 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए 16 ने किया आवेदन
विज्ञापन
शिक्षा
जिलास्तरीय कमेटी ने जांच के बाद निदेशालय भेजे शिक्षकों के नाम
पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित
शिक्षक अवार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मांगे गए थे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए इस बार जिला हमीरपुर के 16 शिक्षकों ने आवेदन किया है। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों की सुविधा प्रदान की गई थी। अंतिम तिथि तक जिलाभर से 16 शिक्षकों ने आवेदन किया है। शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच के लिए जिलास्तर पर शिक्षा विभाग की ओर से कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने दस्तावेजों की जांच के बाद शिक्षकों के नाम निदेशालय भेजे हैं। विभाग की ओर से राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन तिथि 31 जुलाई तक रखी थी।
आवेदनों में शिक्षा विभाग के पास चार प्रधानाचार्य, दो प्रवक्ता, दो टीजीटी, पांच जेबीटी, एक सीएचटी, एक डीपीई और एक पीईटी ने आवेदन किया है। जिलास्तर पर गठित कमेटी ने शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल करके उन्हें निदेशालय प्रेषित कर दिया है। कमेटी को शिक्षकों के नाम सात अगस्त से पूर्व निदेशालय में प्रेषित करने के निर्देश जारी किए गए थे ताकि समय पर शिक्षकों के नामों और दस्तावेजों को जांचा जा सके। अब आगामी समय में निदेशालय से चयनित शिक्षकों की सूची जारी होगी और शिक्षकों को पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर शिमला में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए जिला हमीरपुर से 16 शिक्षकों ने आवेदन किया है। शिक्षकों की सूची जिला स्तर पर गठित कमेटी ने निदेशालय को प्रेषित कर दी है। निदेशालय में शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच के बाद नाम अवार्ड के लिए जारी होंगे।