{"_id":"5d24d20e8ebc3e6cdb2e81a1","slug":"15626941319-hamirpur-hp-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से शहर में गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से शहर में गिरा पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टौणी देवी/हमीरपुर। जिलाभर में मंगलवार को हुई बारिश से सड़क किनारे बनी निकासी नालियां बंद हो गईं। इससे सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। वहीं, मंगलवार सुबह बारिश के कारण प्राथमिक शिक्षा विभाग कार्यालय के साथ बाल स्कूल हमीरपुर में कार्यरत अध्यापक के आवास पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से साथ लगती पक्की दीवार भी गिर गई। इससे कार्यालय के बाहर खड़ी एक गाड़ी को भी नुकसान हुआ है। दीवार की कुछ ईंटें गाड़ी के अगले हिस्से पर गिर गई हैं। भवन में अध्यापक की पत्नी और बच्चे थे। हालांकि, उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। कैहरवीं चौक पर पानी की सड़क पर बेहतर निकासी न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग को इस संबंध में अवगत भी करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
कैहरवीं चौक हमीरपुर, भोरंज और टौणी देवी के लिए मुख्य स्थल है तथा यहां दिन भर वाहनों का आवागमन लगा रहता है। लोग भी अपने गंतव्य के लिए बसें यहां से लेते हैं लेकिन, बरसात में परेशानी बढ़ जाती है। नालियां न होने से पूरा मलबा सड़क पर आ जाता है तथा इससे सड़क को भी नुकसान होता है। दुकानदारों ने भी सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है। जिससे समस्या और विकराल हो गई है। दुकानों और भवनों का निर्माण भी पक्की सड़क तक पहुंचा दिया गया है। लोगों ने विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है। जिससे लोगों को राहत मिल सके। वहीं, नादौन में भी एनएच किनारे बनी निकासी नालियां ब्लॉक हो गईं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग समीरपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार का कहना है कि समस्या उनके ध्यान में नहीं है तथा इस बारे में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। उधर, बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया।