फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   धौलासिद्ध हाइडल प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी ने नहीं की कोई निशानदेही : दलजीत

धौलासिद्ध हाइडल प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी ने नहीं की कोई निशानदेही : दलजीत

Tue, 09 Jul 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। धौलासिद्ध हाइडल पावर प्रोजेक्ट परियोजना प्रभावित वेलफेयर सोसायटी सुजानपुर की बैठक अध्यक्ष दलजीत राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें धौलासिद्ध हाइडल प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले परियोजना प्रभावित परिवारों को विभाग क्या फायदा दे रहा है, इनकी भूमि के उचित दाम परियोजना प्रभावित परिवारों को मिल रहे हैं या नहीं, इन विषयों पर चर्चा की गई। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 790 करोड़ रुपये है। बैठक में भूमि अधिग्रहण एवं मूल्यांकन के बारे में विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्ष दलजीत ने कहा कि प्रस्तावित प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य गांव इमली पंचायत चोडू जिला हमीरपुर में होना है। 66 मेगावाट के तहत यह परियोजना लगेगी।

इसमें हमीरपुर और कांगड़ा जिले की 18 पंचायतों के करीब 4 दर्जन गांव प्रभावित होंगे। इसके साथ ही 338 हेक्टेयर भूमि और 713 परिवार प्रभावित होने हैं। ऐसे में परियोजना बनाने वाली कंपनी ने न तो संबंधित भूमि को लेकर निशानदेही का कार्य किया है और न ही परियोजना प्रभावित लोगों से एनओसी लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुहार लगाई है कि संबंधित विषय पर गोर करके प्रोजेक्ट को बनाने वाली कंपनी को उचित दिशा-निर्देश जारी करें ताकि, परियोजना प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा मिल सके। अध्यक्ष ने कहा कि धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट लोगों की किस्मत और तकदीर बदलने वाला प्रोजेक्ट है। परियोजना प्रभावित पंचायतों के लोगों को इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे, लेकिन सरकार प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी को उचित निर्देश जारी करे कि इस परियोजना से जो भी प्रभावित परिवार हैं उनसे बैठकर बातचीत की जाए और श्वेत पत्र लेने के बाद ही सहमति के बाद कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed