{"_id":"5d24d2048ebc3e6cc5782c0e","slug":"15626941216-hamirpur-hp-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन चौक से गांधी चौक तक बनेगा फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन चौक से गांधी चौक तक बनेगा फुटपाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नादौन चौक हमीरपुर से गांधी चौक तक सड़क के किनारे फुटपाथ का निर्माण होगा ताकि, राहगीरों को चलने-फिरने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। नादौन चौक हमीरपुर बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर है। अकसर लोग पैदल इस मार्ग से मिनी सचिवालय और गांधी चौक मुख्य बाजार में पहुंचते हैं। लेकिन, यह मार्ग पालमपुर, मंडी-संधोल और सुजानपुर का मुख्य मार्ग होने के चलते यातायात अधिक रहता है। जिसके चलते राहगीरों को चलने में दिक्कतें आती हैं।
इसी समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने के लिए उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा मंगलवार को दोपहर कार्यालय से बाहर निकले और पूरे शहर का पैदल भ्रमण किया। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि उपायुक्त हमीरपुर ने शहर का निरीक्षण कर नादौन चौक से गांधी चौक तक फुटपाथ बनाने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र डीपीआर तैयार का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सदर भी मौजूद रहे।