फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सिल्ह पंचायत बनी बीपीएल मुक्त

सिल्ह पंचायत बनी बीपीएल मुक्त

Mon, 08 Jul 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के साथ लगती ग्राम पंचायत सिल्ह बीपीएल मुक्त हो गई है। पंचायत सचिव उदय सिंह ने कहा कि रविवार को हुई ग्राम सभा की बैठक में इसके लिए सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार सबके सामने सर्वेक्षण करवाया गया। उन्होंने कहा कि बीपीएल के लिए पात्रता रखने वाले परिवार की मासिक आय 25 सौ से ऊपर नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं पक्का मकान, टीवी, फ्रीज रखने वालों और 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि मालिकों को भी बीपीएल की सूची से हटाने का नियम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने 20 दिन या इससे अधिक दिन मनरेगा में काम किया है और वह भी मासिक आय अधिक होने के कारण इस सूची से बाहर हो गए हैं। ऐसे में पंचायत में कोई भी परिवार बीपीएल के लिए पात्रता नहीं रखता है। इससे पंचायत बीपीएल मुक्त दायरे में आती है। उदय ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वह बीपीएल में आता है तो शपथ पत्र देखकर आवेदन कर सकता है। अगर शपथ पत्र झूठा पाया जाता है तो इसके लिए कानून में सजा का प्रावधान है। समाजसेवी मिलाप चंद ने कहा कि बीपीएल मुक्त होने से पता चलता है कि सरकार की विकासशील नीतियों से लोगों का जीवनस्तर ऊपर उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed