{"_id":"5d160fdd8ebc3e3c985fd7b2","slug":"156172692114-hamirpur-hp-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगरी की लड़की ने हमीरपुर के लड़के के साथ रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगरी की लड़की ने हमीरपुर के लड़के के साथ रचाई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगरी की युवती ने हमीरपुर के युवक के साथ लिए सात फेरे
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। अपने छह सालों के प्यार को पाने के लिए हंगरी निवासी एक युवती ने हमीरपुर आकर यहां के युवक से शुक्रवार को शादी कर ली। हिंदू रीति-रिवाज से जिला मुख्यालय के साथ लगते एक शिव मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान हंगरी की दुल्हन लाल रंग के लहंगे में दिखी और स्थानीय रीति-रिवाज से शादी की। इस मौके पर युवती के परिजन और दोस्त मौजूद रहे। हमीरपुर निवासी सन्नी हंगरी में नौकरी करता है। बीते छह सालों से युवती योआना और उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
अपने प्यार को पाने के लिए सात समुद्र पार से आई योआना ने शुक्रवार को यहां शादी कर ली। योआना को हंगरी की ही भाषा आती है। युवती के साथ आए उसके परिजनों व सहेलियों ने दोनों की शादी पर खुशी जताई। लड़के के पिता ने कहा कि उसका बेटा हंगरी में नौकरी करता था। जहां दोनों में प्यार हुआ और अब दोनों ने शादी कर ली।