{"_id":"5cffe816bdec2207571f730e","slug":"1560274957326-hamirpur-hp-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा निवारण पर 26 को आयोजित होंगे जन जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा निवारण पर 26 को आयोजित होंगे जन जागरूकता शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य पर जिले में 26 जून को नशा निवारण को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से स्कूलों, कालेजों, एनआईटी, आईटीआई तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त चैंबर में उपायुक्त हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नशे के विरुद्ध संपूर्ण जिले में जन जागरूकता अभियान चलाएं तथा जन मंच कार्यक्रम के दौरान भी नशे को लेकर जागरूकता कैंपों का आयोजन करें।
इसी प्रकार शिक्षा विभाग भी सभी स्कूलों में 16 से 26 जून तक नशा निवारण पर बच्चों को नशा न करने तथा इससे होने वाले दुष्प्रभावों से जागरूक करेंगे। सभी विभाग इन दस दिनों के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों को लेकर एक्शन प्लान बनाएं तथा उपायुक्त को इससे अवगत करवाएं। जिले में नशे के अवैध कारोबार तथा प्रयोग पर अंकुश लगाने में पुलिस विभाग की अहम भूमिका होती है। इस अभियान के दौरान पुलिस जन जागरूकता कैंपों का आयोजन करने के साथ-साथ नशे के अवैध कारोबार तथा प्रयोग पर अपनी मुहिम को जारी रखेगी। इस अभियान के दौरान जिले के समस्त विभाग अपने-अपने कार्यालय के पास उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट करेंगे। तमाम पंचायतें भी भांग को उखाड़कर नष्ट करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम हमीरपुर शशिपाल नेगी, एसडीएम नादौन डीआर धीमान, सहायक आयुक्त सुनैना शर्मा, सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी, उप शिक्षा निदेशक उच्चतर जसवंत सिंह, जीएम डीआईसी विजय चौधरी, जिला कल्याण अधिकारी संजीव शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।